5 जून 2012 - 19:30

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आज नया प्रधानमंत्री निर्धारित किया है और उन्हें नई सरकार के गठन का आदेश दिया है.....

 सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने आज नया प्रधानमंत्री निर्धारित किया है और उन्हें नई सरकार के गठन  का आदेश दिया है।  रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति बशार असद ने आज कृषि मंत्री रियाद फरीद हिजाब को प्रधानमंत्री पद के लिए निर्धारित किया है और उन्हें सरकार बनाने के निर्देश दिए हैं।  ज्ञात रहे सीरिया के राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह नई सरकार बनाने की बात कही थी। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार असद लगातार अपने सुधार कार्य़क्रमों आगे बढ़ रहे हैं और जनता से किए गएअपने बाद को निभा रहे परन्तु सऊदी अरब समेत दूसरे अरब देश तथा पश्चिमी देश लगातार आतंकवादियों को अस्लहों से लैस कर रहें हैं जिसके परिणाम स्वरूप पिछले सप्ताह होउला नरसंहार सामने आया था।.........166